फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों ने तार-तार की आचार संहिता

Tue, 06 Oct 2015 10:30 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में तीसरे चरण के लिए पहले दिन तीन ब्लॉकों के जिला पंचायत सदस्य के 12 पदों पर 139 परचे भरे गए, जबकि 303 बीडीसी पदों पर 1021 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं।
विज्ञापन


नामांकन की प्रक्रिया बुधवार को भी जारी रहेगी। हालांकि नामांकन जुलूसों में ताकत दिखाने की होड़ के आगे आचार संहिता तार-तार होती दिखी। इसके बाद भी कार्रवाई के नाम पर प्रशासन चुप्पी साधे रहा।

खासकर सपा-बसपा और भाजपा समर्थित उम्मीदवारों में नामांकन के पहले और बाद में भी ताकत दिखाने की होड़ रही। तीन वाहनों से अधिक का काफिला प्रतिबंधित है, फिर भी दर्जनों वाहन और लाउडस्पीकर के साथ प्रत्याशी नामांकन करने आते रहे।
विज्ञापन


चुनाव के तीसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को शुरू हो गई। कड़ी सुरक्षा के बीच जिला मुख्यालय पर डीडीसी के 12 पदों पर 139 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

जबकि तीन ब्लॉक मसौधा, मया बाजार और पूरा बाजार मुख्यालयों पर बीडीसी पद के नामांकन के लिए भीड़ उमड़ी। प्रत्याशी भारी भीड़ और वाहनों के काफिले के साथ नामांकन करने पहुंचे।

 दलों के नेता भी जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों को नामांकन कराने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान कलेक्ट्रेट में बाहर से अंदर तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम थे।

बाहर से आने वाली भीड़ को रोकने में यहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को पसीना बहाना पड़ा। एक-दो प्रत्याशियों को नामांकन के लिए अंदर भेजा जा रहा था।

प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय परिसर में रिटर्निंग अफसर पीएस शुक्ल के सामने दाखिल किया। नामांकन के लिए प्रत्याशी वाहनों के लंबे काफिले के साथ कलेक्ट्रेट के बाहर तक पहुंचे।

प्रत्याशियों में शक्ति प्रदर्शन की होड़ रही। रिटर्निंग अफसर श्री शुक्ल के मुताबिक तीसरे चरण के नामांकन के पहले दिन कुल 139 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें