फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर तक कैशलेस हुए सभी एटीएम

Mon, 12 Dec 2016 10:54 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
सिविल लाइंस स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पर रविवार के मुकाबले दो गुनी भीड़ ज्यादा थी। सुबह से ही लंबी कतार लग गई। लेकिन अपराह्न डेढ़ बजे ही एटीएम ने जवाब दे दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बैंक अवकाश के तीसरे दिन सोमवार को शहर से लेकर गांव तक लगे एटीएम की सुविधा ध्वस्त दिखी। सोमवार दोपहर को इक्का-दुक्का एटीएम भी खाली हो गए। ग्राहक ों की पैसा निकालने के लिए एक एटीएम से दूसरे एटीएम तक की दौड़ मृगमरीचिका साबित हुई। 
विज्ञापन


ग्राहकों को भरोसा था कि मंगलवार को बैंक खुलने से पहले नोटबंदी की दिक्कतों को देखते हुए एटीएम में पर्याप्त कैश डाले जाते रहेंगे, मगर बैंक प्रबंधन की ओर से एटीएम सेवाओं पर विशेष ध्यान नहीं दिया गया।

बैंक बंद होने से ग्राहक अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए पूरी तरह से एटीएम के भरोसे था लेकिन शहर में जगह-जगह लगे एटीएम ने उन्हें निराश ही किया। हाल यह रहा कि लोग अपनी जरूरतों के लिए एटीएम तक गए लेकिन एटीएम या तो खराब मिले या उनमें रुपये ही नहीं थे।
विज्ञापन


शहर के ख्वासपुरा, मोदहा, साहबगंज, सआदतगंज, चौक, गुदड़ी बाजार, देवकाली, नियांवा, नाका मकबरा, अवध विवि के पास तथा रीडगंज आदि क्षेत्रों में लगे एटीएम सेवा से बाहर रहे। दोपहर तक चले एसबीआई के दो एटीएम भी खाली हो गए।

वहीं तहसील प्रतिनिधियों से मिली जानकारी के अनुसार बीकापुर, गोसाईगंज, मिल्कीपुर, रुदौली, अमानीगंज, मवई, हैरिंग्टनगंज, तारुन, पूरा बाजार, मसौधा, मया बाजार, चौरे बाजार, सोहावल, ड्योढ़ी, कुमारगंज आदि बाजारों में लगे एटीएम की सेवाएं सोमवार को रविवार के  मुकाबले पूरी तरह ध्वस्त हो गईं। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें