फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा व्यवसायियों ने सब्जी बेच जताया विरोध

Tue, 15 Mar 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
सब्जी बेचते सराफा व्यवसायी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोसाईगंज के सराफा व्यवसायियों ने एक्साइज ड्यूटी के विरोध में मंगलवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दी। व्यवसायियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर आभूषणों की जगह नगर में सब्जियां बेची। व्यापारियों ने बाइक से रैली निकाल वित्तमंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सराफा व्यापार प्रतिनिधिमंडल के बैनर तले पूरे नगर के सराफा व्यापारियों ने रामगंज, तेलियागढ़, कटरा, बस स्टॉप मोहल्ले में बाइक से रैली निकाली और केंद्र सरकार के वित्त मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान हुई एक सभा को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष ओम प्रकाश सोनी ने कहा कि हमें आरक्षण की भीख नहीं चाहिए। हम लोगों ने अपनी मांग मनवाने के लिए किसी व्यक्तिगत या सरकारी प्रतिष्ठानों को न तो नुकसान पहुंचाया और न ही ट्रेन या रोड पर चक्का जाम किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जaब तक सरकार इक्साइड ड्यूटी को वापस नहीं लेगी हड़ताल जारी रहोगी। वहीं कुछ व्यापारियों ने नगर में सब्जियां बेचकर विरोध जताया। विरोध प्रदर्शन में आभूषण कारीगर के साथ गोपीनाथ अंगियार, हनुमान सोनी, जय प्रकाश शाहू, ओमप्रकाश जायसवाल आदि व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें