फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमाओं पर गिरे बैरियर, चेकिंग शुरू

Thu, 08 Oct 2015 10:33 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के तीन ब्लॉक क्षेत्र में मतदान के मद्देनजर इनकी सीमाओं पर बैरियर गिरा दिए गए हैं। वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई है। हालांकि किसी के आने-जाने पर रोक नहीं होगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को जिले के अमानीगंज, हैरिंग्टनगंज और मिल्कीपुर ब्लॉक में चुनाव कराए जा रहे हैं। यहां की सीमा पर लगाए गए बैरियरों को गिरा कर भारी संख्या में पुलिस की तैनाती कर दी गई है।

वाहनों की चेकिंग की जा रही है। असलाह सहित आदर्श आचार संहिता पर निगाह है। इन बैरियरों पर पुलिस के अफसरों को भी लगाए जाने की खबर है।

पूरे क्षेत्र में छोटे-बड़े आधा दर्जन बैरियर सक्रिय हैं। उपजिला निर्वाचन अधिकारी डा. चतुर्भुज गुप्ता ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर बैरियरों पर पुलिस की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें