फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 57136 करोड़ की परियोजनाओं से चमक रही अयोध्या

Mon, 05 Jun 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत की मौजूदगी में सांसद लल्लू सिंह ने रविवार को अयोध्या के विकास का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। पत्रकार वार्ता में सांसद ने बताया कि अयोध्या को विश्व स्तरीय धार्मिक पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकारों ने 57136.21 करोड़ की परियोजनाएं स्वीकृत की हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने अयोध्या सहित लोकसभा क्षेत्र में इंफ्रांस्ट्रक्चर विकास के लिए लगभग 48716.94 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। प्रदेश सरकार ने 8419.27 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की स्वीकृति प्रदान की है। कहा कि अयोध्या दुनिया का सुंदरतम नगर बने, इसके लिए चरणबद्ध ढंग से सारे कार्य स्वीकृत हो रहे हैं। इससे रोजगार सृजन को संबल मिलेगा और इसका लाभ अयोध्या वासियों को मिलेगा। कहा कि देश की सबसे बड़ी पर्यटन इंडस्ट्री अयोध्या बनने जा रही है। इस अवसर पर महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह आदि मौजूद रहे।
..................................................
हर लोकसभा में 1.50 लाख परिवारों से संपर्क करेगी भाजपा
अयोध्या। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि भाजपा 30 मई से 30 जून तक जनसंपर्क महाअभियान चला रही है। सरकार के सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण को समर्पित विचारधारा को लेकर प्रत्येक लोकसभा में 1.50 लोगों से संपर्क की सरकार की योजना है। महाअभियान के तहत हर लोकसभा में प्रबुद्ध वर्ग का सम्मेलन होगा। लोकसभा में विधानसभा स्तर पर लाभार्थी, व्यापारी सम्मेलन व सोशल मीडिया के सम्मेलनों के आयोजन का कार्यक्रम भाजपा ने बनाया है। उन्होंने बताया कि रोज 50 हजार लोग अयोध्या में दर्शन पूजन के लिए आते हैं। एक साल बाद रोज पांच लाख लोग आएंगे। उन्होंने मोदी सरकार के नौ साल की उपलब्धियां भी बताईं।
विज्ञापन

...............................................
सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित करें सरकार की उपलब्धियां

अयोध्या। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नौ वर्ष विषय पर लोकसभा अयोध्या का सोशल मीडिया संवाद रविवार को सर्किट हाउस में आयोजित किया गया। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि जनसंवाद का सबसे बड़ा माध्यम सोशल मीडिया है। मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियों को सोशल मीडिया के माध्यम से लोगो से साझा करें।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि सरकार की उपलब्धियां जनता के बीच सोशल मीडिया के माध्यम से जाएं इसके लिए एक रणनीति बनाकर कार्य करना चाहिए। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व विधायक अमित सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाने का कार्यकर्ताओं से आवाहन किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ, पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, सोशल मीडिया लोकसभा संयोजक विवेक पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें