फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म के साथ पर्यटन का भी हब बनेगी अयोध्या : अविनाश राय

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने बुधवार को रामनगरी में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि अयोध्या धर्म के साथ टूरिज्म का हब बनने की ओर तेजी से बढ़ रही है। 1992 में कारसेवा के दौरान अयोध्या आया था। 31 साल बाद अब आने का सौभाग्य मिला है। राम मंदिर को देख कर गर्व महसूस हो रहा है। रामलला जब भव्य मंदिर में विराजमान होंगे तो पूरा देश राममय हो जाएगा।
विज्ञापन

कहा कि अयोध्या में राम लला का भव्य मंदिर, आधुनिक्तम सुविधाओं से लैस रेलवे स्टेशन, अंंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा निर्मित होने से अयोध्या नगरी अंतरराष्टीय पर्यटन के मानचित्र पर अपनी आभा बिखेरेगी। उन्होंने अयोध्या रेलवे स्टेशन, निर्माणाधीन एयरपोर्ट व गुप्तार घाट का निरीक्षण किया। गुप्तार घाट पर माता सरयू के जल से किया आचमन भी किया। निरीक्षण के दौरान सांसद लल्लू सिंह, नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, पूर्व विधायक मिल्कीपुर बाबा गोरखनाथ, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित आदि शामिल रहे। संवाद

धर्म परिवर्तन पर सख्त है सरकार
अयोध्या। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि धर्म परिवर्तन पर सरकार सख्त है। नौ और 10 जून को नैमिषारण्य में आयोजित सपा के दो दिवसीय सॉफ्ट धर्म कार्यशाला पर कहा उनको धर्म याद आया अच्छी बात है। यह अयोध्या वासियों के लोगों की ताकत है जो लोग धर्म को पाप समझते थे, आज वह भी धर्म संसद कर रहे हैं। इसका मतलब है लोगों में जागृति आई है। अब वोट बैंक के लिए कर रहे हैं या सच के लिए कर रहे हैं, जो उनकी नीति होगी उस हिसाब से उनको परिणाम भी मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें