फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: धर्म परिवर्तन कराने की सूचना पर कार्रवाई, 23 का चालान

Thu, 08 Jun 2023 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर, अयोध्या। प्रार्थना सभा की आड़ में एक विशेष धर्म के प्रति लोगों को आकर्षित करने की सूचना पर बुधवार शाम बीकापुर पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के तोरोमाफी दराबगंज में स्थित एक मकान पर छापा मारा। यहां प्रार्थना सभा के नाम पर एकत्र करीब 23 लोगों को पकड़कर कोतवाली लाया गया और पूछताछ की है। इसमें तमाम महिलाएं शामिल हैं। देर शाम इनके विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई की गई। पुलिस ने एक धर्म से जुड़े तीन लोगों को भी हिरासत में लिया है। मौके से कुछ धार्मिक पुस्तकें भी मिली हैं।
विज्ञापन

मामले की जानकारी होने के बाद मौके पर तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा और पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ. राजेश कुमार तिवारी भी पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक राजेश राय ने बताया कि जबरन धर्म परिवर्तन कराने का अभी कोई तथ्य नहीं मिला है। संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। जो भी तथ्य उभरकर सामने आएगा, उस आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल 23 लोगों का शांति भंग की आशंका में चालान किया जा रहा है। वहीं, क्षेत्र में चर्चा है कि काफी समय से एक धर्म से ताल्लुक रखने वाले कुछ लोग ग्रामीण क्षेत्र के दलित बस्तियों में प्रार्थना सभा करवा कर धर्म के प्रति आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें