फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी निकाय चुनाव: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिया बयान, बोले- नियमानुसार आगे बढ़ाई जाएगी आरक्षण प्रक्रिया

Sun, 12 Mar 2023 04:28 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का अयोध्या में आयोजन किया गया। बैठक को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और प्रदेश की महिला मोर्चा अध्यक्ष ने संबोधित किया।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा महिला प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रविवार को रामायण होटल में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अपने विचारों के आधार पर सरकार के कार्य और उपलिब्धयों को जनता के बीच में कैसे पहुंचाएं इस पर बैठक में चर्चा हुई।

विज्ञापन


महिला कार्यकर्ता भाजपा को विकास यात्रा में आगे बढ़ाने में अहम योगदान दे रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के छह वर्ष के कार्यकाल में अपराध में भारी गिरावट आई है। अपराधी और माफिया सरकार की प्राथमिकताओं में हैं। अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है। जो भविष्य में नजीर बनेगी। भाजपा संविधान में प्रदत्त आरक्षण की व्यवस्थाओं के साथ आगे बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें - बच्चे का शव लेकर बिहार जा रही कार पीछे से डंफर में घुसी, हादसे में पांच की मौके पर ही मौत
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अलाया अपार्टमेंट हादसा : मंडलायुक्त ने सौंपी जांच रिपोर्ट, अफसर, इंजीनियर और कर्मचारी ठहराए गए जिम्मेदार


उच्च न्यायालय के आदेश के बाद सरकार और पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है बिना पिछड़े वर्ग के आरक्षण के चुनाव नहीं कराया जाएगा। न्यायालय ने हमें समय दिया है। आयोग की रिपोर्ट सरकार को पेश की जा चुकी है। आरक्षण की प्रक्रिया को नियमानुसार आगे बढ़ाया जाएगा। अधिसूचना के बाद हम लोग तैयारी के साथ चुनाव में जाएंगे।

भाजपा की उपलब्धियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ जनता के बीच जाएंगे। जनता से अपील करेंगे कि भाजपा के पक्ष में मतदान करें। जिससे नगर पंचायत व नगरपालिका और नगर निगम में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिले और नगरीय क्षेत्र की विकास यात्रा को भाजपा आगे बढ़ा सके। बैठक में काशी, कानपुर, अवध क्षेत्र, गोरखपुर, व ब्रज क्षेत्र की महिला पदाधिकारी शामिल रहीं।

भाजपा सरकार पर पूर्ण विश्वास कर रहीं महिलाएं
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने कहा कि हम अपने आपको सौभाग्यशाली मानते हैं कि भाजपा महिला कार्यसमिति की बैठक रामनगरी अयोध्या में हो रही है। जिस नगरी में भगवान राम का मंदिर बन रहा है। उस नगरी में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हो रही है। चाहे नगर निकाय चुनाव हो या 2024 का लोकसभा चुनाव, महिला मोर्चा की पूरी तैयारी है। इसकी शुरूआत अयोध्या से हो रही है।
विज्ञापन


देश-प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में लगातार महिलाओं को आगे बढ़ाने व स्वावलंबी बनाने के लिए काम किया जा रहा है। प्रयागराज कांड पर अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता की भूमिका पर उन्होंने कहा कि सरकार और प्रयागराज प्रशासन कार्रवाई कर रहा रहा है।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाएं भाजपा सरकार पर पूर्ण रूप से विश्वास कर रही हैं। उत्तर प्रदेश में यदि महिलाएं इतना मतदान न करतीं और नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री न बनते तो धारा 370 न हटती। इसका पूरा श्रेय देश की महिलाओं को जाता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें