फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोस्टर फेल, गांवों में सात घंटे ही बिजली सप्लाई

Tue, 21 Mar 2017 10:12 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
फैजाबाद के महबूब गंज बाजार में तार में बांधे गए बांस के डंडे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के ग्रामीण इलाकों की तस्वीर बिजली आपूर्ति के लिहाज से काफी खराब है। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली कटौती की समस्या बढ़ती ही जा रही है। निर्धारित शेड्यूल से चार से पांच घंटे कम बिजली ही ग्रामीणों को मिल पा रही है। ऊपर से आपात कटौती भी हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में की जा रही आपूर्ति से सर्वाधिक परेशानी किसानों को हो रही है। फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। 
विज्ञापन


मवई, पूराबाजार, मसौधा, कुमारगंज, खंडासा, बाबा बाजार आदि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति के हालात बेहद खराब बताए जा रहे हैं। कई-कई क्षेत्रों में सात से आठ घंटे ही बिजली मिल पा रही है। शहर क्षेत्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा पावर कार्पोरेशन स्तर पर किया जा रहा है लेकिन हकीकत इसके उलट है।

गर्मी शुरू होने के साथ सुबह से रात तक होने वाली आपूर्ति के दौरान ट्रिपिंग की समस्या आम बात है। जुड़वा शहर अयोध्या-फैजाबाद में ओवरलोड की समस्या आदि तकनीकि खराबियों से बिजली आपूर्ति कई-कई घंटे बाधित रहना आम बात है। 
विज्ञापन


जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में रोस्टर के अनुसार आपूर्ति की जा रही है। शहरी क्षेत्र में 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में रात साढ़े दस से सुबह साढ़े 11 बजे  और  दोपहर एक से शाम छह बजे  18 घंटे की आपूर्ति की जा रही है। शासन के आदेशानुसार अफसर तैनाती स्थल व मुख्यालय पर कैंप कर रहे हैं। -इं. अशोक कुमार, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम, फैजाबाद
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें