फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

Fri, 03 Jun 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर तिराहे खजुरहट में गुरुवार को बाइक की टक्कर से साइकिल सवार एक बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


दुर्घटना शाम लगभग साढ़े छह बजे की बताई जा रही है। रामनगर खजुरहट निवासी भवानी प्रसाद साइकिल से रामनगर बाजार जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार 50 वर्षीय मो. रईस ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे भवानी प्रसाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना में गिरे बाइक सवार रईस को भी गंभीर चोटें आई। पुलिस ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रिफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें