फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर ने प्रतापगढ़ को दी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
तारुन। श्रीराम विवाह के शुभ अवसर पर क्षेत्र की ग्राम पंचायत धौरहरा कुट्टी में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कुल आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व नायब तहसीलदार रामकेवल तिवारी व समापन बीडीओ अमित कुमार जायसवाल ने किया। फाइनल मुकाबला बिजनौर और प्रतापगढ़ के बीच खेला गया। बिजनौर ने रोमांचक मुकाबले में प्रतापगढ़ को हराकर जीत का खिताब अपने नाम दर्ज किया ।
विज्ञापन

आयोजक अमित जायसवाल ने बताया कि कबड्डी का पहला मुकाबला आजमगढ़ और बिजनौर के मध्य खेला गया। इसमें आजमगढ़ की पूरी टीम 13 अंक पर सिमट गई और बिजनौर 22 अंक बनाकर विजेता बनी। दूसरा मुकाबला भीटी और गोंडा के मध्य में खेला गया जिसमें भीटी ने पांच अंक अर्जित किया। गोंडा 14 अंक बनाकर विजयी हुई। तीसरा मुकाबला गोंडा द्वितीय व प्रतापगढ़ के मध्य खेला गया जिसमें गोंडा चार अंक पर सिमट गई, प्रतापगढ़ 19 अंक बनाकर विजेता बनी।
कबड्डी का फाइनल मुकाबला बिजनौर और प्रतापगढ़ के मध्य खेला गया। इसमें बिजनौर ने 25 अंक बनाकर प्रतापगढ़ को 11 अंक पर ही समेट दिया। विजेता का खिताब अपने नाम दर्ज कराया। विजेता टीम को 21 हजार का नकद पुरस्कार व उपविजेता को 15000 का नकद पुरस्कार दिया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रतापगढ़ के दीपू मिश्रा व सादिक कुरैशी को सम्मान दिया गया। आयोजन समिति के संरक्षक शैलेंद्र द्विवेदी, अन्नू बाबा, अध्यक्ष विनोद कुमार, राहुल कसौंधन, राजेश गुप्ता, प्रदीप द्विवेदी ने महती भूमिका नभिाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें