फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

97 किलो भार वर्ग में सहारनपुर के भूपेंद्र ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमानीगंज (अयोध्या)। अमानीगंज के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज प्रांगण में दो दिवसीय सीनियर ट्रेडिशनल स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। पहले दिन पुरुष वर्ग में 57 किलो, 74 किलो व 97 किलो भार वर्ग और महिला वर्ग में 53 किलो, 62 किलो एवं 76 किलो भार वर्ग के पहलवानों ने अपने दांव आजमाए। 97 किलो भार वर्ग में सहारनपुर के भूपेंद्र ने बाजी मारी।
विज्ञापन

महिला वर्ग के 53 किलो भार वर्ग में मेरठ की दीक्षा तोमर, 62 किलो भार वर्ग में मेरठ की सोनम, 70 किलो भार वर्ग में नंदिनी नगर की सोनिया ने फाइनल मुकाबला जीता। वहीं पुरुष वर्ग के 57 किलो भार वर्ग में बागपत के सतीश, 74 किलो भार वर्ग में मुजफ्फरनगर के अर्जुन ने मुकाबला जीता। 97 किलो भार वर्ग में फाइनल मुकाबला सहारनपुर के भूपेंद्र गौतम व बुद्ध नगर के आकाश के बीच खेला गया जो बहुत ही रोचक रहा।
सहारनपुर के भूपेंद्र भारतीय स्वर्ण पदक विजेता एवं गौतम बुद्ध नगर के आकाश सिल्वर पदक विजेता हैं। यह मुकाबला सहारनपुर के भूपेंद्र ने जीता। कुश्ती के अंतिम दिन रविवार को महिला वर्ग में 50 किलो भार वर्ग, 57 किलो भार वर्ग, 68 किलो भार वर्ग एवं पुरुष वर्ग में 65 किलो भार वर्ग, 86 किलो भार वर्ग व 125 किलो भार वर्ग के बीच मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन

विधायक प्रतीक भूषण ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मिल्कीपुर में हजारों साल पुरानी मिट्टी की कुश्ती से जो खिलाड़ी निकलेंगे, वे देश के काम आएंगे। वही खिलाड़ी आगे चलकर कुश्ती में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव प्रेम कुमार मिश्रा, भारतीय कुश्ती कार्यकारिणी संघ के सदस्य सुरेश चंद्र उपाध्याय, अंतर्राष्ट्रीय रेफरी जगबीर, संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ राजकुमार मिश्रा निर्णायक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें