फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में गिरे बैरियर, रूट डायवर्जन लागू

Tue, 12 Apr 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
हनुमानगढ़ी में तैनात सुरक्षा कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संवेदनशीलता व सुरक्षा के मद्देनजर मंगलवार रात से 17 अप्रैल मेला समाप्ति तक यातायात प्रतिबंध लागू हो गया है। गोंडा मार्ग से आने वाले भारी/चार पहिया वाहनों को लकड़मंडी चौराहे से नयाघाट अयोध्या की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन


इसी के साथ अयोध्या के रास्तों पर बैरियर गिराकर जांच-पड़ताल तेज हो गई है। एसपी सिटी संकल्प शर्मा ने बताया कि सुरक्षा को लेकर पैरामिलिट्री     संग पीएसी व पुलिस मेला सुरक्षा पर नजर रख      रही है। तय रणनीति के तहस यातायात प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं।

दो पहिया/तीन पहिया वाहनों का दुर्गागंज मांझा से नयाघाट की ओर प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। बस्ती/गोरखपुर मार्ग से आने वाले भारी वाहन हाईवे पुल से साकेत पेट्रोल पंप पर रोक दिए जा रहे हैं। दो पहिया/तीन पहिया वाहन साकेत पेट्रोल पंप के पास से रेलवे ब्रिज तक आ पा रहे हैं।
विज्ञापन


अंबेडकरनगर मार्ग से आने वाले भारी/चार पहिया वाहन बालू घाट बरेहटा तक आने के बाद भीड़ कम होने पर आवश्यकतानुसार बूथ नंबर चार से रामघाट की ओर भेजे जा रहे हैं। दो व तीन पहिया वाहन साकेत पेट्रोल पंप/रामघाट तक आ पा रहे हैं।

सुल्तानपुर/रायबरेली/ लखनऊ मार्ग से आने वाले भारी/चार पहिया वाहन बालूघाट बरेहटा/जय पेट्रोल पंप/बूथ नंबर चार तक आ पा रहे हैं। दो पहिया/तीन पहिया वाहन साकेत पेट्रोल पंप तक, शहर क्षेत्र फैजाबाद से आने वाले भारी वाहन रानोपाली क्रॉसिंग तक, चार पहिया वाहन टेढ़ीबाजार चौराहे तक और दो व तीन पहिया वाहन श्रीराम अस्पताल के पास पुराने रोडवेज परिसर में रुकेंगे।

यातायात महकमे के अनुसार, मेले में भीड़ को देखकर आदेश मिलते ही गोंडा से फैजाबाद की ओर आने वाले वाहनों को लकड़मंडी तिराहा से लोलपुर हाईवे की ओर डायवर्ट किया जा रहा है। लखनऊ/सुल्तानपुर/रायबरेली मार्ग की ओर से गोंडा/गोरखपुर की ओर जाने वाले वाहनों को बालूघाट बरेहटा फोरलेन से डायवर्ट किया जाएगा।

अंबेडकरनगर मार्ग की ओर से गोंडा/बस्ती/गोरखपुर की ओर आने वाहनों को बूथ नंबर चार से हाईवे की ओर डायवर्ट किया जाएगा। फैजाबाद शहर की ओर से गोंडा/बस्ती/गोरखपुर की ओर जाने वाले वाहनों को गुप्ता होटल चौराहे से पंचकोसी परिक्रमा मार्ग से बूथ नंबर चार से हाईवे की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

गोंडा/बस्ती/गोरखपुर मार्ग से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन और रायबरेली/लखनऊ/ सुल्तानपुर/अंबेडकरनगर की ओर जाने वाले वाहन फोरलेन हाईवे का ही प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें