फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम में सीमेंट की बोरियां गिरी, तीन श्रमिक दबे

Wed, 19 Oct 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अयोध्या
विज्ञापन
हादसे में श्रमिक की मौत के बाद गमगीन परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फोरलेन बाईपास पर बूथ नंबर चार के पास एक सीमेंट गोदाम में ट्रक से माल उतारने के दौरान सीमेंट की बोरियां भरभरा कर गिर गईं। इस हादसे में तीन मजदूर बोरियों के नीचे दब गए। तीनों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की मौत हो गई, जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


हादसा मंगलवार की दोपहर लगभग ढाई बजे का बजाया जा रहा है। लेकिन सीमेंट मालिकों ने 24 घंटे तक पुलिस से मामले को छुपाए रखा। अब पुलिस मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की बात कह रही है।

कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि सीमेंट एजेंसी के लोगों ने घटना को छिपाने की पूरी कोशिश की। एक मजदूर के मरने पर बुधवार को मामले की तफ्तीश शुरू की तो पूरा मामला खुलकर सामने आया। बताया कि गोदाम में ट्रक से सीमेंट की बोरियां उतारकर रखी जा रही थीं।
विज्ञापन


इसी दौरान सीमेंट की बोरियों की छल्ली भरभराकर गिर गई, जिसके नीचे तीन मजदूर छोटे पासवान (45) पुत्र विशेसर प्रसाद पासवान निवासी भखरी जिला नालंदा बिहार, यशलोक पासवान (25) पुत्र राम खेलावन, जितेंद्र पासवान (25) पुत्र प्रकाश निवासी गण शिवमंदी जिला नालंदा बिहार दब गए।

तीनों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल लाया गया जहां छोटे पासवान को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मृतक व घायल मजदूरों के परिवारीजन अस्पताल व पोस्टमार्टम हाउस के पास रोते-बिलखते रहे।
विज्ञापन


बताया कि हादसे को लेकर अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। जिन लोगों ने हादसे को छिपाने की कोशिश की है, उनके खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें