फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरा व गलन से बुरा हाल, लुढ़का पारा

विज्ञापन
अयोध्या-ठंड व गलन में परेशान रहे लोग - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में बुधवार देररात से कोहरे का प्रकोप शुरू हो गया। गुरुवार सुबह लोग उठे तो हर तरफ कोहरा ही नजर आया। दिन चढ़ने के साथ कोहरा तो कम हो गया, लेकिन दोपहर तक धुंध छाई रही। धुंध व गलन के कारण अधिकतम तापमान बुधवार की अपेक्षा एक डिग्री लुढ़ककर 14.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से छह डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 3.5 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

1.3 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा ने और सितम ढाया। लोगों की ठंड की वजह से कंपकंपी छूट गई। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि अगले 24 घंटे में हल्के बादल व कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। पछुआ हवा के चलने से गलन बरकरार रहने की संभावना है।

अयोध्या-ठंड व गलन में परेशान रहे लोग- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें