फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या बनेगी विश्व की सबसे सुंदर नगरी

विज्ञापन
अयोध्या-सर्किट हाऊस में पत्रकारों से वार्ता करते प्रभारी मंत्री। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। उत्तर प्रदेश सरकार के चार साल के कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे जिल के प्रभारी मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी हनुमानगढ़ी दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन

यहां से पदयात्रा कर रामलला के दरबार में पहुंचकर माथा टेका। इसके बाद सर्किट हाउस में कहा कि अयोध्या विश्व की सबसे सुंदर नगरी बनेगी। इसके लिए ग्लोबल टेंडर हो चुका है।
आगामी दिनों में एक नया स्वरूप बनते हुए दिखाई देगा। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री नियमित समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए योगी सरकार कृत संकल्पित है। प्रदेश के हर पक्ष का विकास किया जा रहा है।
विज्ञापन

सरकार का लक्ष्य है कि संपूर्ण प्रदेश समृद्धशाली बने और प्रदेश के लोग खुशहाल रहें। इस भाव के साथ हनुमानगढ़ी से राम जन्म भूमि दर्शन करने पैदल आया हूं।
उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि यह है कि देश में उत्तरप्रदेश के मॉडल की चर्चा होती है। विकास, उद्योग और चिकित्सा, अपराध मुक्ति के क्षेत्रों में योगी मॉडल की चर्चा की जाती है।
कहा कि चार साल में उत्तरप्रदेश की व्यवस्था में व्यापक परिवर्तन हुआ है। पूर्व में उत्तर प्रदेश को उपेक्षित रखा जाता था, आज उत्तरप्रदेश को नंबर एक पर रखा जाता है।
प्रभारी मंत्री ने सर्किट हाउस में अयोध्या और अयोध्या के आसपास क्षेत्रों के विकास की चर्चा में कहा कि आगामी कुछ वर्षों में अयोध्या का नया भव्य स्वरूप प्राचीन स्वरूपों को समाहित करते हुए दिखेगा।
विज्ञापन

अयोध्या विश्व की धार्मिक एवं पर्यटन नगरी में सबसे उच्च स्थान पर होगी। विश्व का कोई ऐसा क्षेत्र नही होगा जहां भगवान राम को मानने वाले न हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें