फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रामभक्तों की आवभगत के लिए चिह्नित किए जा रहे 375 परिवार, चार श्रेणियों में बांटे जाएंगे भक्त

Sun, 03 Sep 2023 09:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

रामलला की प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव के सभी लोग साक्षी बन सकें इसकी तैयारी जोरों पर है। देश के पांच लाख गांवों में महोत्सव के लाइव प्रसारण की योजना बन रही है। वहीं हर शहरवासी भी इस महोत्सव का साक्षी बन सकेगा।
विज्ञापन
Ram mandir construction - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में करीब पांच लाख भक्तों के अयोध्या आने की संभावना है। ट्रस्ट अयोध्या आने वाले भक्तों के रहने-खाने सहित अन्य व्यवस्थाओं को मुकम्मल करने में जुटा हुआ है। इसी क्रम में संघ 375 परिवारों को चिह्नित कर रहा है, जहां रामभक्तों के रुकने व भोजन की व्यवस्था की जाएगी। 
विज्ञापन


एक परिवार में दो से तीन भक्तों को रोका जाएगा। ट्रस्ट भक्तों को चार श्रेणियों में बांटकर व्यवस्था करने में जुटा हुआ है। पहली तरह के भक्त वह होंगे जो होटलों, धर्मशालाओं आदि में रुकेंगे। दूसरी तरह के भक्त वह होंगे जो अपने गुरु स्थानों, मठ-मंदिरों में रुकेंगे। 

तीसरी तरह के भक्तों की श्रेणी में वे शामिल हैं जो सुबह आएंगे और शाम को चले जाएंगें। जबकि चौथी श्रेणी के भक्त वे होंगे जिनके पास रहने-खाने के इंतजाम नहीं होंगें। 
विज्ञापन


साकेत भवन का लौटेगा वैभव
राममंदिर निर्माण के साथ ही रामनगरी के प्राचीन मंदिरों को भी संवारा जाएगा। इसी क्रम में महाराजा इंटर कालेज के समीप स्थित 100 साल पुराने साकेत भवन का भी गौरव लौटने जा रहा है। 
विज्ञापन

पांच लाख गांवों में होगा प्राण प्रतिष्ठा का प्रसारण
रामलला की प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव के सभी लोग साक्षी बन सकें इसकी तैयारी जोरों पर है। देश के पांच लाख गांवों में महोत्सव के लाइव प्रसारण की योजना बन रही है। वहीं हर शहरवासी भी इस महोत्सव का साक्षी बन सकेगा। शहर में करीब प्रमुख 100 स्थानों पर बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर लाइव प्रसारण किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें