याद रहे 29 मई 2022 को सिद्धू मूसेवाला की उस समय हत्या की गई थी जब वह शाम को अपने दोस्तों के साथ मोहाली नंबर की थार गाड़ी से कहीं जा रहे थे। रास्ते में गांव जवाहरके के पास बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियों से मूसेवाला की हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में अब तक 30 से ज्यादा आरोपी पकड़े जा चुके हैं। वहीं दो गैंगस्टरों को मुठभेड़ में ढेर भी किया जा चुका है।
सरहद पार से आए थे हथियार
सुरक्षा एजेंसियों की जांच में यह बात साफ हो चुकी है कि सिद्धू की हत्या में जो हथियार आरोपियों ने इस्तेमाल किया, वह सभी पाकिस्तान से आए थे। इसके बाद वे हथियारों को लेकर यूपी गए थे। वहां पर उन्होंने ट्रायल लिया। इसके बाद दुबई में बैठे गैंगस्टर बिक्रम बराड़ के माध्यम से उन्होंने गोल्डी बराड़ से संपर्क साधा था और वारदात को अंजाम दिया। बता दें कि गैंगस्टर बिक्रम बराड़ को भी भारत लाया जा चुका है।
मौत के बाद सिद्धू के गाने मचा रहे धमाल
भले ही सिद्धू अब दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके गाने अभी धमाल मचा रहे हैं। सिद्धू के माता-पिता ने अब तक कई गाने रिलीज कर चुके हैं। इन्हें करोड़ों लोग देख चुके हैं।