फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News : थाने के सामने चेकिंग में घंटों रोके रखे वाहन, बस में तड़प कर मरीज की मौत

Fri, 15 Sep 2023 08:27 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

अयोध्या जिले में रौनाही थाने के सामने चेकिंग के दौरान खड़ी कराई गई बस में एक मरीज की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसके बाद यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों की भीड़ देखकर चेकिंग में जुटे एआरटीओ प्रवर्तन अपनी टीम के साथ मौके से खिसक लिए।
विज्ञापन
मरीज की मौत के बाद हंगामा करते लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या जिले में रौनाही थाने के सामने चेकिंग के दौरान खड़ी कराई गई बस में एक मरीज की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसके बाद यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों की भीड़ देखकर चेकिंग में जुटे एआरटीओ प्रवर्तन अपनी टीम के साथ मौके से खिसक लिए।

विज्ञापन


डग्गामार वाहनों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत शुक्रवार सुबह दस बजे के करीब एआरटीओ प्रवर्तन प्रवीण कुमार सिंह अपनी टीम के साथ तहसीनपुर टोल प्लाजा पर चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने दो छोटे वाहन व आठ निजी बसों को सवारी समेत रौनाही थाने के सामने खड़ा करा दिया।

बताया जाता है कि तीन घंटे तक धूप में खड़े वाहनों में बैठे यात्रियों को गर्मी के कारण उलझन होने लगी। इस बीच दिल्ली से बिहार जाने वाली एक डबल डेकर बस में बैठे 55 वर्षीय रामचंद्र शाह की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। बताया जाता है कि उनका दिल्ली में इलाज चल रहा था और वे अपने परिवार के साथ निवास स्थान जिला सुपौल बिहार जा रहे थे। रामचंद्र की मौत के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। अन्य वाहनों में बैठे लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी संदीप सिंह ने तत्काल सभी बसों के कागजात व चाबियां चालकों को सौंप दीं। आक्रोशित लोगों की भीड़ देखकर एआरटीओ प्रवर्तन अपनी टीम के साथ गाड़ी में बैठकर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें