फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News : बिजली गिरने से दो की मौत, बरसात से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे बाइक सवार किशोर

Fri, 08 Sep 2023 06:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

अयोध्या जिले में इनायत नगर थाने के सिद्धनाथन मंदिर के समीप बाइक से घर लौट रहे दो किशोरों की बिजली की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची इनायतनगर पुलिस ने दोनों किशोरों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या जिले में इनायत नगर थाने के सिद्धनाथन मंदिर के समीप बाइक से घर लौट रहे दो किशोरों की बिजली की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची इनायतनगर पुलिस ने दोनों किशोरों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन


इनायत नगर थाना क्षेत्र स्थित हिसामुद्दीनपुर पूरे कोदई निवासी कुश कुमार यादव का बेटा मुकेश यादव (18) अपने बुआ के बेटे आदित्य कुमार यादव पुत्र राम कलप निवासी सिड़हिर थाना पूरा कलंदर के साथ बाइक से कहीं गया था। दोनों किशोर दोपहर करीब साढ़े बारह बजे अपने घर वापस लौट रहे थे और वह सिद्धनाथन मंदिर के पास पहुंचे थे, तभी अचानक बारिश पड़ने लगी। दोनों किशोर बाइक खड़ी करके सड़क के किनारे ही स्थित पेड़ों के नीचे खड़े हो गए। तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरी और दोनों किशोर मौके पर ही गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों ने जब गुहार लगाई तो मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाया और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर पहुंचाया तथा घटना की जानकारी इनायत नगर पुलिस को दी। सीएचसी मिल्कीपुर के डॉक्टरों ने दोनों किशोरों को मृत घोषित कर दिया। इनायत नगर थाने के उप निरीक्षक अभय सिंह ने बताया कि दोनों किशोर के शवों को कब्जे में ले लिया गया है। विधिक कार्यवाही की जा रही है। 
विज्ञापन


ग्राम प्रधान नरेंद्र यादव ने बताया कि पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के सिड़हिर निवासी युवक आदित्य कुमार यादव कुमारगंज थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज रामगंज में इंटर में पढ़ रहा था। वह अपने मामा कुश कुमार यादव निवासी कोदई का पुरवा हिसामुद्दीनपुर के यहां रहता था। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों किशोरों के गांवों में हाहाकार मच गया है। लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें