फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या कोतवाल लाइन हाजिर, मनोज शर्मा बने कोतवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कोतवाली में मंगलवार को पिस्टल की जांच करते समय अचानक चली गोली के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में एसएसपी प्रशांत वर्मा ने कोतवाल अश्विनी पांडेय को लाइन हाजिर करके उनके स्थान पर मनोज कुमार शर्मा को नया कोतवाल बनाया है।
विज्ञापन

अयोध्या कोतवाली के दीवान रमापति पाठक के सेवानिवृत्त होने पर आरक्षी सुनील यादव को मालखान का प्रभार सौंपा गया था। सुनील यादव का भी गैर जनपद स्थानांतरण होने के बाद मुख्य आरक्षी रमापति राम को मालखाने का चार्ज दिया गया था।
चार्ज लेने के दौरान मंगलवार को मुख्य आरक्षी रमापति राम कोतवाली में जमा नौ एमएम की पिस्टल की जांच कर रहे थे कि अचानक गोली चल गई। इसकी चपेट में आकर वहां मौजूद होमगार्ड सुरेंद्र प्रताप सिंह व अधिवक्ता बदरूल दुजा घायल हो गए।
विज्ञापन

एसएसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि मामले में लापरवाही बरतने के कारण मंगलवार को ही मुख्य आरक्षी रमापति राम को निलंबित कर दिया था। कोतवाल अश्विनी पांडेय को लाइन हाजिर किया है।
विज्ञापन

उनके स्थान पर हाल ही में सुल्तानपुर से स्थानांतरित होकर आए मनोज शर्मा को तैनात किया गया है। बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें