जानाबाजार। सोमवार को हैदरगंज क्षेत्र के खपराडीह स्टेट के ग्राउंड पर दौलतागंज वेब सीरिज की शूटिंग की गई। इसकी जानकारी पर क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण इसे देखने के लिए मौके पर पहुंचे थे।
शूटिंग के दृश्य में एक बाहुबली अपने महल के सामने गार्डन में बैठकर मालिश कराता दिखाई पड़ता है। इसी दौरान एक करेप्ट दरोगा बाहुबली की चापलूसी में पहुंचता है। फिल्म का शुभारंभ शहर के सुरेंद्र मैरिज लॉन में किया गया था। बताया गया कि श्री विश्वनाथ फिल्म प्रोडक्शन की यह पहली वेब सीरीज फिल्म है जो आरडीएक्स मूवीज की ओटीटी चैनल के लिए बनाई जा रही है। इसको धर्मेंद्र वर्मा एंड एसोसिएट ने प्रोड्यूस किया है। इसका निर्देशन फिरोज खान कर रहे हैं।
फिल्म में मुंबई के विख्यात कलाकारों का समागम देखने को मिला। हिंदुस्तानी भाऊ के नाम से मशहूर विकास पाठक और एहसान खान, सुनील भार्गव, दक्ष अजीत सिंह, रश्मि गुप्ता, दिव्यांश वर्मा सहित फैजाबाद के ऋषिकेश तिवारी लाइन प्रोड्यूसर और अभिनेता शामिल है। वेब सीरीज का नाम दौलतागंज बताया गया है। यह फरवरी माह के मध्य में आरडीएक्स मूवीज चैनल पर रिलीज की जाएगी। इसकी शूटिंग जनपद के विभिन्न स्थानों पर की जा रही है।
यह जबरदस्त एक्शन और रोमांटिक सीन के साथ कॉमेडी से भरपूर फिल्म बताई गई है। प्रोडक्शन मंडल नीना जैन, अनवेशा वर्मा, आकांक्षा के नेतृत्व में इस वेब फिल्म का निर्माण चल रहा है। जल्द ही इस वेब फिल्म का निर्माण भी पूरा होने की बात बताई गई है। तब तक के लिए कई बातें गुप्त रखी गई है। यह जानकारी फिल्म के प्रोड्यूसर धर्मेंद्र वर्मा से दी गईद्य