अयोध्या। राजस्व व बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री विजय कश्यप ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अयोध्या पहुँचकर चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की व अधिकारियों को तीव्रता से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अयोध्या के संपूर्ण विकास को लेकर प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है।
अयोध्या धार्मिक नगरी के साथ-साथ शीघ्र ही पर्यटन नगरी के रूप में विकसित होने जा रही है। मुख्यमंत्री ने अयोध्या को वैदिक सिटी बनाने की घोषणा की है, रामनगरी का विकास उसकी गरिमा के अनुकूल होगा। इसके लिए कई बड़ी योजनाएं लाई जा रही हैं। बताया कि जो योजनाएं चल रही हैं उन्हें अतिशीघ्र पूरा करने के लिए निर्देशित किया गया है। अयोध्या निवासी अभिषेक अग्रवाल व संतोष सिंह ने स्मृति चिन्ह भेंट कर मंत्री को सम्मानित किया। मंत्री विजय कश्यप ने रामलला के दर्शनकर पूजन-अर्चन किया व रामायण मेले में भी शामिल हुए।