फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता व एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष घर में नजरबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा नेता व एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष घर में नजरबंद
विज्ञापन

फोटो-5, 6
भेलसर। किसान बिल के विरोध में सपा ने किसानों के समर्थन में जनपद स्तरीय विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित करने की घोषणा की गई थी। धरना प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे सपा नेता व प्रधान संघ के प्रदेश सचिव मोहम्मद आरिफ व पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद अली को सोमवार सुबह उनके घर में पुलिस ने नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान सपा नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है। कहा कि हम किसान के बेटे है और अपने हक की लड़ाई लडने रहेंगे। इस दौरान उनके साथ जिला पंचायत सदस्य दर्शन रावत, लोहिया वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष अबसार अहमद, वकार शेख, शब्बीर ठाकुर मौजूद थे। वहीं, किसान विरोधी बिल के विरोध में प्रदर्शन करने से पहले ही आल इंडिया मजलिसे इत्तिहादुल मुस्लिमीन के जिलाध्यक्ष शाहनवाज शमीम सिद्दीकी को पुलिस ने उनके आवास पर नजर बंद कर दिया। एआईएमआईएम ने बीपी मवई पेट्रोल पंप के सामने स्थित पार्टी कार्यालय पर किसान विरोधी बिल के विरोध में प्रदर्शन कर ज्ञापन देने का कार्यक्रम बनाया था। उप निरीक्षक राजेश पाल ने सिपाहियों के साथ पहुंच कर शाहनवाज शमीम सिद्दीकी को घर के अंदर ही रहने को कहा। पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज जिलाध्यक्ष ने घर पर ही अनशन पर बैठने का ऐलान किया। कहा कि योगी सरकार किसानों की आवाज को दबाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें