अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने रेजीडेंट मजिस्ट्रेट अयोध्या सहित तीन एसडीएम का तबादला किया है। आरएम केडी शर्मा को एसडीएम बीकापुर के रूप में तैनाती दी गई है।
सोहावल के एसडीएम विजय कुमार मिश्र को रेजीडेंट मजिस्ट्रेट बनाया गया है। एसडीएम बीकापुर रहे दिग्विजय प्रताप सिंह को मिल्कीपुर का एसडीएम बनाया गया है जबकि मिल्कीपुर के एसडीएम रहे अशोक कुमार शर्मा को सोहावल का एसडीएम बनाया गया है।