फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को सबक सिखाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। यातायात माह के अंतर्गत बुधवार को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों को यातायात पुलिस व परिवहन विभाग की टीम ने सबक सिखाया। इस दौरान कई नवयुवकों को बिना हेलमेट बाइक चलाने पर उन्हें भविष्य में हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाने की शपथ दिलाई गई। जिले भर में चले अभियान में यातायात पुलिस ने कुल 81 चालान के माध्यम से 96 हजार 5 सौ रुपये वसूल किया।
विज्ञापन

टीएसआई प्रमोद कुमार ने बताया कि बुधवार को यातायात पुलिसकर्मियों की टीम ने रिकाबगंज चौराहे पर बिना मास्क और हेलमेट के वाहन चलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान बिना हेलमेट तेज रफ्तार में बाइक चला रहे कुछ नवयुवकों को रोककर उनका चालान किया गया, साथ ही भविष्य में बिना हेलमेट बाइक न चलाने की शपथ दिलाई गई।
बताया कि इसके अभियान के तहत हाईवे के किनारे आवासीय इलाकों में रहने वाले लोगों को दुर्घटना से बचने के उपाय के बारे में आवश्यक जानकारी दी गई। बताया जिले में 81 चालान के माध्यम से 96 हजार 5 सौ रुपए समन शुल्क वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें