फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमझिम बरसात ने बढ़ाई ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में सोमवार की भोर से शुरू हुई रिमझिम बरसात ने ठंड बढ़ा दिया है। दोपहर तक जिले के विभिन्न इलाकों में रुक-रुक कर बरसात होती रही, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह जिले भर में हल्की बरसात से ठंड में इजाफा हो गया। लोग ऊनी कपड़े पहनकर घर से निकलने का साहस जुटा सके। दोपहर तक आसमान से रिमझिम फुहार पड़ती रही, इससे जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हुआ। वहीं, धान की फसल को भी कुछ नुकसान हुआ है। रिमझिम बरसात से दिन का तापमान गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि रात्रि का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा।
अधिकतम आद्रता बढ़कर 100 फीसदी व न्यूनतम आर्द्रता 71 फीसदी रिकार्ड की गई। 2.9 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही दक्षिणी-पूर्वी हवाओं से ठिठुरन का एहसास हुआ। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि अगले 24 घंटे में आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन वर्षा होने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें