अयोध्या। आजादी के बाद देश को पाश्चात्य संस्कृति व सभ्यता के अनुसार कुछ लोग चलाना चाहते थे, परंतु पश्चिम के विपरीत हमारे देश की जरूरत कुछ और थी। पाश्चात्य विचारधारा पर चलकर देश का भला नहीं हो सकता था। जिसके लिए जनसंघ की स्थापना की गई, देश के कोने कोने में प्रचारकों को भेजा गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों का अनुसरण करते हुए हम अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रहे है। पार्टी से जुड़ा व्यक्ति अपने को गर्व से भाजपा का कार्यकर्ता कहता है। यह बात महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कही।
वह भाजपा महानगर के पूरा मंडल के प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करते के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। दूसरे सत्र में सुरक्षा सामर्थ्य के साथ आत्मनिर्भर भारत विषय पर बोलते हुए रवि तिवारी ने कहा कि लॉकडाउन में गरीबों को उनके आवास पर रोजगार सरकार ने मुहैया कराया है। कोरोना काल में भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है। पटरी दुकानदारों से लेकर उद्यमियों को सरकार ने राहत प्रदान की है।
पूर्व महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अनुशासन में रहते हुए सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेता है। हमारी कार्यपद्धति व संगठनात्मक संरचना विषय पर बोलते हुए डॉ. बांके बिहारी मणि त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा में हर निर्णय सामूहिक रूप से लिया जाता है। आज के भारत की वैचारिक मुख्य धारा विषय पर बोलते हुए सांसद प्रतिनिधि मनमोहन जायसवाल ने कहा कि कोरोना काल में सरकार द्वारा जनहित में उठाये गये कदमों की सराहना आज वैश्विक स्तर पर हो रही है।
इस अवसर पर सहकारी बैंक के सभापति धर्मेंद्र कुमार सिंह, नंद कुमार सिंह, दिनेश मिश्रा, राजेश पाठक, ओम प्रकाश सिंह, शारदा यादव, मुन्ना सिंह, विजेता जायसवाल, पूजा रावत, सुमनबाला निषाद, शकुंतला मौर्या, अतुल सिंह मौजूद रहे।