फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग का कुलपति ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में संचालित पीजी पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग के दूसरें दिन बुधवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने निरीक्षण किया। मुआयने में पं. दीनदयाल उपाध्याय भवन में स्थित ईडीपी में चल रही काउंसिलिंग का जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कुलपति ने अभ्यर्थियों के डाक्यूमेंटस वेरिफिकेशन की जानकारी प्राप्त ली। कोविड-19 के सुरक्षात्मक उपायों से साथ अभ्यर्थियों की बैठने की व्यवस्था का जायजा लिया। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थियों के ऑनलाइन फीस सबमिशन की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के समय कुलपति प्रो. सिंह ने आवासीय प्रवेश समन्वयक प्रो. विनोद श्रीवास्तव को काउंसिलिंग प्रक्रिया को सुरक्षित एवं शारीरिक दूरी बनाते हुए पूर्ण कराने निर्देश दिया।
प्रवेश समन्वयक प्रो. विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को एमए सिन्धी, एमएससी जियोग्राफी, एमएससी जियोलॉजी, बैचलर एवं मास्टर इन लाइब्रेरी एण्ड इन्फॉमेंशन साइंस, मास्टर ऑफ सोशल वर्क विषय के अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई। जिसमें अलग-अलग पाठ्यक्रमों में 35 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन शुल्क जमा कर प्रवेश प्राप्त कर लिया है, जो अभ्यर्थी आज प्रवेश शुल्क जमा नही कर पाए है, विभाग में जाकर शुल्क जमाकर प्रवेश प्राप्त कर सकते है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 9 अक्तूबर को मास्टर ऑफ परफॉमिंग आट्र्स, मास्टर ऑफ फाइन आट्र्स(पेंटिग), एमए योगा थिरेपी, योगा एण्ड आप्शनल थिरेपी, फैशन डिजाइनिंग (केवल महिलाओं हेतु), एमए जनसंचार एवं पत्रकारिता विषय के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी।
निरीक्षण के समय विश्वविद्यालय कुलसचिव उमानाथ, मुख्य नियंता प्रो. अजय प्रताप सिंह, डॉ. डीएन वर्मा, डॉ. अनिल कुमार, ईडीपी प्रभारी रवि मालवीय उपस्थित रहे।
आज की काउंसिलिंग में डॉ. शशि सिंह, डॉ. नीलम सिंह, डॉ. आलोक मिश्र, डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. संजीव श्रीवास्तव, डॉ. कपिल देव, डॉ. शिव कुमार, विवेक कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने बुधवार को निरीक्षण मूल्यांकन कार्यों का जायजा लिया। विश्वविद्यालय परिसर में स्थित केन्द्रीय मूल्यांकन भवन में बीए तृतीय वर्ष, एमए, एमएससी, एमकॉम परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो रहा है।
बुधवार को कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने निरीक्षण कर अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। मुख्य द्धार पर सभी परीक्षकों की थर्मल स्कैनिंग, सैनिटाइजिंग एवं मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। मूल्यांकन कार्य में लगे परीक्षकों को शारीरिक दूरी के साथ आरोग्य सेतु एवं आयुष कवच एप अपने मोबाइल डाउलोड करने को निर्देश प्रदान किया गया हैं।
परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया कि 19 सितंबर से विश्वविद्यालय में मूल्यांकन कार्य हो रहा है। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में की जा रही है। विश्वविद्यालय के मुख्य नियंता प्रो. अजय प्रताप सिंह ने कुलपति जी को मूल्यांकन व्यवस्था में लगाये सुरक्षा व्यवस्था से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें