फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वदेशी दीपावली मनाएं, गरीबों की थाली सजाएं-अजय

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रचारक विचार विभाग (उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड) के प्रचार प्रमुख अजय कुमार ने बैठक में लोगों से स्वदेशी अपनाने की नसीहत दी। कहा कि दीपावली पर यदि आप स्वदेशी अपनाएंगे तो गरीबों की दिवाली रोशन होगी। गरीबों की थाली सजेगी और दुश्मन भी कहीं न कहीं कमजोर होगा।
विज्ञापन

वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आनुषंगिक संगठन स्वदेशी जागरण मंच जिला इकाई की बैठक में बोल रहे थे। डॉ. राम मनोहर लोहिया के पुस्तकालय विभाग में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि चीन आर्थिक और अन्य तरीके से पाकिस्तान का सहयोग कर रहा है। देवी-देवताओं की मूर्तियां, दीपक, मोमबत्ती, सजावटी सामान यदि स्वदेशी खरीदेंगे तो दीपावली की चमक निखरेगी। पारंपरिक सभ्यता भी जीवंत रहेगी।
देशी वस्तुओं से देश की संस्कृति और सभ्यता भी जीवंत होती है। दीपावली पर चीन का बाजार सज गया है। संकल्प लेना होगा कि इस बार चीन का बाजार सजा रह जाए और स्वदेशी वस्तुओं के बाजार खाली हो जाएं। दीपावली पर दीपक, मोमबत्ती, सजावटी सामान स्वदेशी ही खरीदना चाहिए। हमें चीन के सामान का बहिष्कार करना होगा। यदि स्वदेशी सामान खरीदेंगे तो गरीबों के घर में भी दीपावली की खुशियां बिखरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संकल्प लेना चाहिए कि इस बार दीपावली पर विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करें और पूर्ण स्वदेशी वस्तुओं से दीपावली मनायें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें