अयोध्या। रामकोट स्थित रामाश्रम में सोमवार को महंताई समारोह का आयोजन कर जयराम दास को संत-धर्माचार्यों ने संत परंपरा के अनुरूप महंत चुना। संतों ने जयराम दास को कंठी-चांदर प्रदान कर उन्हें महंत पद पर विधिविधान पूर्वक प्रतिष्ठित किया। रामाश्रम के महंत भजनानंदी संत प्रभुदास का विगत दिनों साकेतवास हो गया था।
जिसके बाद उनके उत्तराधिकारी जयराम दास को सोमवार को महंती प्रदान की गई।
महंताई समारोह में दशरथमहल बड़ास्थान के महंत बिंदुगाद्याचार्य स्वामी देवेंद्रप्रसादाचार्य, महंत नृत्यगोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास, ज.गु.रामदिनेशाचार्य, महंत रामशरण दास, महंत करुणानिधान शरण, महंत जन्मेजय शरण, महंत रामदास, अधिकारी राजकुमार दास, महंत अवधेश दास, महंत गिरीश दास, संत हेमंतदास, संत एमबीदास, महंत प्रियांशु शरण, महंत उद्धव शरण सहित बड़ी संख्या में संत-धर्माचार्य व भक्त मौजूद रहे।