अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने एक विवादित बयान दिया है। चंपत राय ने अयोध्या के संतों द्वारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का विरोध किए जाने को गलत बताया।
उन्होंने कहा कि किस में इतना दम है कि वह उद्धव ठाकरे को अयोध्या आने से रोक सके। किसकी मां ने दूध पिलाया है कि वो उद्धव का सामना कर सके। बेवजह विवाद को बढ़ाया जा रहा है। ये बेकार की बातें हैं, निरर्थक बातें हैं, ऐसी बात बोलना कतई उचित नहीं है।
उन्होंने ये विवादित बयान रविवार देर शाम कारसेवकपुरम में अपने आवास पर कुछ मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान दिया है। बता दें कि हनुमानगढ़ी के संत राजूदास ने उद्धव ठाकरे का विरोध करते हुए यह चेतावनी दी थी कि यदि वे अयोध्या आते हैं तो उनका विरोध किया जाएगा।