फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजाबाद की सीवर योजना को लगे पंख, एसटीपी की भूमि चिंह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। नगर निगम के अयोध्या जोन के बाद अब फैजाबाद जोन में सीवर योजना को तेजी से पूरा करने की तैयारी है। सीवर लाइन के लिए शहर के बाहरी छोर अयोध्या के बूथ नंबर चार के पास तीन हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई है। ये भूमि जल्द ही फैजाबाद के 17 नाले ट्रैप योजना के तहत क्रय कर ली जाएगी। इसमें फैजाबाद के दोनों जोन की सीवर लाइन व 17 नालों को री-साइकलिंग करने के लिए एसटीपी बनाया जाएगा। फैजाबाद के नाला ट्रैप योजना की लागत 250 करोड़ रुपये व फैजाबाद के सीवर लाइन के प्रथम चरण के कार्य में लगभग 350 करोड़ रुपये लागत आने का अनुमान है।
विज्ञापन

नगर निगम के फैजाबाद जोन में एक दशक से सीवर लाइन बिछाने के लिए कार्य हो रहा है लेकिन अब तक सीवर लाइन नहीं बिछ पाई है। कारण ये है कि सीवर लाइन स्थापित करने के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने के लिए भूमि उपलब्ध नहीं है। अब जिला व नगर प्रशासन ने इसके लिए अयोध्या-फैजाबाद बाईपास के बूथ नंबर चार से कुछ दूरी पर तीन हेक्टेयर भूमि चिह्नित की है।
अब प्रशासन इस भूमि को खरीदकर नाला ट्रैप के साथ सीवर योजना में भी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की योजना बना रहा है। एक ही स्थान पर दोनों योजनाओं का एसटीपी लगाया जाएगा। इसकी क्षमता 60 एमएलडी के आसपास होगी। फैजाबाद जोन में दो चरणों में सीवर लाइन बिछाई जाएगी। प्रथम चरण में रेलवे लाइन का उत्तरी क्षेत्र लिया जाएगा। इसका डीपीआर लगभग तैयार है। 20 जनवरी तक इसे शासन को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

अयोध्या की नाला ट्रैप योजना पूर्ण
रामनगरी में नमामि गंगे परियोजना के तहत 37.67 करोड़ रुपये लागत से हो रहा पांच नालों के ट्रैप का कार्य पूर्ण हो गया है। शुक्रवार से नालों का पानी कांशीराम स्थित सीवरेज प्लांट भेजा जाने लगा है। ये कार्य सिंतबर माह में पूर्ण होना था मगर सरयू के जलस्तर में बढ़ोत्तरी के कारण पूर्ण नहीं सका था। अब ये कार्य पूर्ण हो गया है और सीधे सरयू में गिरने वाले अयोध्या के पांच नालों का पानी री-साइकिल होकर सरयू में जाएगा। इससे सरयू को प्रदूषण मुक्त रखा जा सकेगा।
फैजाबाद में सीवर लाइन बिछाने की तैयारी चल रही है। डीपीआर इसी माह के अंत तक शासन को भेजा जाएगा। फैजाबाद में दो चरणों में सीवर लाइन बिछाई जाएगी। फैजाबाद के 17 नाले ट्रैप योजना के तहत सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने के लिए भूमि खरीदी जाएगी।
विज्ञापन

एसके सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर, नगर इकाई अयोध्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें