फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेन से निकलवाया नहर मे गिरा पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरगंज। पखवाड़े भर की रस्साकशी के बाद शारदा सहायक खंड दो की दक्षिणी नहर में गिरे दर्जनों बबूल के पेड़ शनिवार को क्रेन की सहायता से वन व नहर विभाग की टीम ने नहर से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

घटौली मजरे पूरे लुटई शुक्ल गांव के सामने शारदा सहायक खंड दो की दक्षिणी नहर में बबूल के दर्जनों पेड़ गिर हुए थे जिसके कारण नहर के पानी का बहाव अवरुद्ध हो रहा था और नहर की दक्षिणी पटरी में तेज गति से कटान बढ़ रही थी।
करार टूट टूटकर नहर में गिर रहे थे। नहर में कटान होता देख ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर को दूरभाष पर कटान की सूचना दी थी। ग्रामीणों की सूचना का संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर अशोक कुमार शर्मा ने वन विभाग व नहर विभाग के उच्चाधिकारियों से वार्ता कर नहर से पेड़ हटवाने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को नहर विभाग के उच्चाधिकारियों ने नहर का पानी बाराबंकी जिले के नेवरा के पास से गोमती नदी में घुमाकर नहर का पानी कम करवाया और शनिवार सुबह ही वन विभाग व नहर विभाग की टीम ने सुबह ही क्रेन के साथ मौके पर पहुंचकर दिनभर की कड़ी मशक्कत के बाद नहर से पेड़ निकालवाया। रेस्क्यू टीम में वन दरोगा दीपक शुक्ला, सुरेश यादव, नहर विभाग के मेट रामशंकर, सुनील यादव आदि दोनों विभागों के कई कर्मचारी मौजूद रहे। नहर विभाग के जेई दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया कि पेड़ नहर से निकलवा दिए गए हैं। रात तक नहर फिर से चालू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें