फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में होगा राममंदिर निर्माण पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्या मामले में फैसला आने के बाद अब सभी की निगाहें राममंदिर के लिए बनने वाले ट्रस्ट पर टिकी हैं। अगले कुछ दिनों में ही राममंदिर ट्रस्ट का स्वरूप सबके सामने होगा।
विज्ञापन

राममंदिर मामले में फैसला आने के बाद पहली बार विहिप के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक 20 जनवरी को प्रयागराज में होगी। जिसमें उत्तर भारत सहित पूरे देश के संत-धर्माचार्य व विहिप के शीर्ष पदाधिकारी राममंदिर निर्माण को लेकर मंथन करेंगे।
राममंदिर के पक्ष में फैसला आने के बाद विहिप के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में विहिप का शीर्ष नेतृत्व के साथ देश भर के संत-धर्माचार्य भी एकत्र होंगे। बैठक में राममंदिर निर्माण को लेकर मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन

विहिप के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि बैठक में राममंदिर के लिए बनने वाले ट्रस्ट को लेकर भी रणनीति बनेगी साथ ही मंदिर की भव्यता दिव्यता पर भी विचार विमर्श किया जाएगा।
बैठक में विहिप के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकेज, अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय, कार्याध्यक्ष आलोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य दिनेश जी, क्षेत्र संगठन मंत्री अंबरीश, केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज सहित उत्तर भारत व देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में संत-धर्माचार्य शिरकत करेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें