फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या एनकाउंटर: आजाद और अनीश पर कई जिलों में दर्जनों मुकदमे, दिल्ली से अयोध्या आने पर ट्रेन में करते थे लूट

Sat, 23 Sep 2023 10:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या मुठभेड़ में मारे गए अनीश के खिलाफ भी हैदरगंज थाना में गंभीर आपराधिक मामलों के मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा घायल आजाद के ऊपर दर्जन भर से अधिक मुकदमे स्थानीय हैदरगंज थाने के अलावा नगर कोतवाली, जीआरपी व अन्य जनपदों गाजियाबाद, प्रयागराज और लखनऊ के थानों में दर्ज हैं। 
विज्ञापन
Ayodhya Encounter - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

30 अगस्त को ट्रेन में महिला हेड कांस्टेबल के साथ मारपीट करने वाले शातिर मुठभेड़ में बृहस्पतिवार की रात मारे गए। अनीश व घायल आजाद का अपराध की दुनिया में लंबा आपराधिक इतिहास है। घायल आजाद के ऊपर दर्जन भर से अधिक मुकदमे स्थानीय हैदरगंज थाने के अलावा नगर कोतवाली, जीआरपी व अन्य जनपदों गाजियाबाद, प्रयागराज और लखनऊ के थानों में दर्ज हैं। 
विज्ञापन


मुठभेड़ में मारे गए अनीश के विरुद्ध भी हैदरगंज थाना में गंभीर आपराधिक मामलों के मुकदमे दर्ज हैं। थाना हैदरगंज क्षेत्र के दशलावन निवासी आजाद (40) ने कक्षा नौ की पढ़ाई करने के बाद एक हिंदू लड़की से निकाह कर लिया था। 

वह दिल्ली शहर में मकान पेंटिंग का कार्य करता है। उसने ट्रेन से घर आते-जाते समय यात्रियों से लूटपाट करते हुए जरायम की दुनिया में कदम रखा। फिर उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके चलते इसके ऊपर स्थानीय थाना हैदरगंज में पॉक्सो एक्ट, गोकशी, जान से मारने की धमकी, अपहरण व दुष्कर्म सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


जिले के अयोध्या कोतवाली नगर, पूराकलंदर व जीआरपी थाने में लूटपाट, अपहरण और हत्या के प्रयास जैसे जघन्य अपराध भी दर्ज हैं। प्रदेश के अन्य जनपदों प्रयागराज, लखनऊ गाजियाबाद अन्य जिलों के जीआरपी थानों में चलती ट्रेन के अंदर यात्रियों को मारपीट कर लूटपाट करना, नशीले पदार्थों का प्रयोग करना, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने सहित गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
Trending Videos

तारीख पर आया था आजाद
आजाद की विधवा मां नसीबुल निशा ने बताया कि जुलाई में जेल से छूटने के बाद वह दिल्ली चला गया था और सितंबर में कोर्ट में पेश होने के लिए आया था। पेशी के बाद दिल्ली जाने की बात कहकर 15 दिन पहले घर से बताकर निकला था। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। घायल आजाद चार भाइयों में सबसे बड़ा है। पत्नी के अलावा उसके छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिसमें तीन पुत्र व एक पुत्री है।

आजाद के नक्शे कदम पर चल रहा था अनीश
पुलिस मुठभेड़ में मारा गया अनीश (25) पुत्र रियाज कक्षा 10 की पढ़ाई करके आजाद का साथी बन गया और उसी के नक्शे कदम पर चलने लगा। उसने बगल के गांव मनऊपुर की एक दलित लड़की से शादी की। पत्नी के अलावा छह वर्ष की पुत्री आतिफा बानो है। पिता दिल का मरीज है तो उसका एक भाई ब्लड कैंसर का मरीज है। मारा गया अनीस भी आजाद के साथ पेंटिंग का कार्य करने के लिए दिल्ली आया-जाया करता था। इसी के साथ क्राइम की दुनिया में पहुंच गया।

 

थाना हैदरगंज प्रभारी मोहम्मद अरशद के मुताबिक, हैदरगंज थाने में इसके खिलाफ गोवध अधिनियम, गैंगस्टर व अपहरण जैसे गंभीर अपराधों में चार मुकदमे दर्ज हैं। घटना की जानकारी होने के बाद पूरे गांव में मातम छा गया और शांति व्यवस्था के लिए हैदरगंज थाने की भारी संख्या में महिला पुलिस आरक्षी सहित पुलिस फोर्स मौजूद है। थाना हैदरगंज मोहम्मद अरशद ने बताया कि मृतक के गांव के बगल कब्रिस्तान में पोस्टमार्टम के बाद शव आते ही दफन कर दिया जाएगा।

विशंभर दुबे की पुत्री ने लगाए गंभीर आरोप
इनायतनगर मुठभेड़ में पकड़े गए घायल आरोपी विशंभर दुबे की पुत्री जूही तिवारी ने शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल पहुंचकर पुलिस और एसटीएफ की टीम पर गंभीर आरोप लगाए। उसका कहना था कि बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे सादी वर्दी में आए कुछ पुलिसवालों ने उसके पिता को घर से उठा लिया। मेरी मां चिल्लाई, क्यों लेके जा रहेे हो, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया और गाड़ी में लादकर लेकर चले गए।

 
विज्ञापन

जूही तिवारी का कहना है कि उसका पति फौजी है और अनंतनाग में तैनात है। सुबह हमें जैसे जानकारी मिली हमने मुख्यमंत्री पोर्टल सहित अन्य अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कहीं से कोई जवाब नहीं मिला। मेरे पिता खेती करके परिवार का खर्चा चलाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें