फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल पॉलिथीन से दूर रहने की अपील

Sat, 12 Mar 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
पॉलिथीन के खिलाफ जागरूकता रैली निकालते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग स्थित बाबा चतुर गिरि बाल विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को पॉलिथीन के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली। बच्चों ने बाजार के हर दुकानदार को फूल देकर निवेदन किया कि कृपया पॉलिथीन का प्रयोग न करें।
विज्ञापन


स्कूल से बच्चों ने नारे लिखी तख्तियां हाथ में लेकर पूर्वी नाके रैली निकाली। सभी दुकानदारों व बाजार में आए हुए लोगों से बच्चों ने पॉलिथीन से दूर रहकर पर्यावरण बचाने की अपील की। बाबा चतुर गिरि बाल विद्या मंदिर के बच्चों ने बीसीजी ग्रीनरी क्लब का गठन किया है।

इसके सभी पदाधिकारी भी छात्र-छात्राएं ही हैं। क्लब अध्यक्ष खुशनूदी सलीम अंसारी की अगुवाई में बाद में बच्चों ने थाने जाकर उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार को पॉलिथीन पर रोक लगाने के लिए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


रैली एवं ज्ञापन देने वाले बच्चों में आरती, प्रतिमा, प्रीति, नमन, आदित्य, अनुज,  अजय, आदर्श, मधु, नाजबानो आदि बच्चे शामिल रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य पूनम जायसवाल, नीतेश कुमार, पूर्णिमा, मीनू शर्मा, प्रीति, प्रियंका, निहारिका सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें