फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को मारी गोलियां, लखनऊ रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमतनगर। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के नरियावा गांव में मंगलवार दोपहर एक दबंग ने अपने साथियों के साथ गांव के ही एक युवक पर ताबड़तोड़ चार गोलियां दागीं। गोली लगने से युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन

इस वारदात से आसपास इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर परिवारीजनों ने इलाज के लिए उसे तत्काल मंडलीय चिकित्सालय ले गए पर स्थित गंभीर देख डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। सूचना पर सीओ अयोध्या अमर सिंह घटना स्थल पहुंचे और पुलिस टीम के साथ जांच पड़ताल की।
नरियावां गांव निवासी शशांक सिंह उर्फ आशुतोष सिंह (19) पुत्र सूर्यसेन सिंह मंगलवार दोपहर करीब एक बजे कर्मा चौराहा से अपनी बाइक बनवा कर वापस घर जा रहा था। जैसे ही देवापुर-नरियावा गांव के बीच पहुंचा।
विज्ञापन

तभी गांव के ही एक दबंग ने अपने छह साथियों के साथ सड़क पर शशांक को रोक लिया। बातचीत के दौरान दोनों में कहासुनी शुरू हो गई जिसके बाद दबंग व उसके साथी शशांक पर ताबड़तोड़ चार गोलियां दागीं और वह भाग निकले जिसमें गोली शशांक के गले, पीठ, पेट व दाहिने तरफ सीने में लगी और वह खून से लथपथ जमीन पर गिर गया।
गोली लगने की सूचना मिलते ही परिवारीजन उसे इलाज के लिये मंडलीय चिकित्सालय दर्शननगर ले गए, जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। पिता सूर्यसेन सिंह ने बताया कि आरोपी युवकों की पहचान हो चुकी है, उनसे कोई पुरानी दुश्मनी भी नहीं है। समाचार लिखे जाने तक लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में ऑपरेशन चल रहा था।
थानाध्यक्ष मारकंडेय सिंह ने बताया कि जानकारी होने के बाद घटना स्थल की जांच पड़ताल के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। एहतियात पुलिस दोनों गांवों में गश्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें