फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड का क्लोन बना लगाया एक लाख 60 हजार का चूना

विज्ञापन
विज्ञापन
मिल्कीपुर (अयोध्या)। जालसाजों के हाथ इतने मजबूत हो गए हैं कि एटीएम कार्ड आपकी जेब में और ट्रांजेक्शन वह कर रहे हैं। एटीएम कार्ड की क्लोनिंग का तरीका अपनाकर जालसाजों ने सेना के एक जवान को एक लाख 40 हजार रुपये व एक शराब ठेके के सेल्समैन को 20 हजार रुपये का चूना लगाया है।
विज्ञापन

इस मामले में इनायतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम उरुवा वैश्य निवासी सेना के जवान देवेंद्र कुमार सिंह ने इनायतनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराया है। इलाकाई पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है। देवेंद्र कुमार गुवाहाटी में सेना में तैनात हैं। इनका हैरिंग्टनगंज बाजार में भारतीय स्टेट बैंक में खाता है, जिसमें इनकी तनख्वाह आती है।
भुक्तभोगी के अनुसार उनके बैंक अकाउंट से 10 सितंबर को चार हजार व 20 हजार रुपये निकाला गया। उसके बाद 11 सितंबर को 40 हजार रुपये मिल्कीपुर क्षेत्र के ग्राम इछोई निवासी शिव कुमार के खाते में ट्रांसफर किया गया तथा 20 हजार बांसमंडी लखनऊ के एटीएम से निकाला गया।
विज्ञापन

फिर 12 सितंबर को 10-10 हजार रुपये दो बार में जेल रोड लखनऊ एटीएम से निकाला गया है। इसके अलावा ग्राम धेनुवांवा निवासी सेल्समैन राजेश यादव के खाते से भी एटीएम द्वारा 20 हजार रुपये निकाला गया है, जबकि उनका एटीएम कार्ड उनकी जेब में है।
इस बारे में इनायतनगर थाने के हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि दरअसल जालसाजों ने एटीएम कार्ड की क्लोनिंग कर ली है। और यही वजह है कि खाताधारक का एटीएम उसकी जेब में होने के बावजूद जालसाज खाते से रकम हड़प रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इच्छोई निवासी शिवकुमार दिल्ली में मजदूरी करता है और उसके खाते में 40 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए और फिर एटीएम द्वारा 40 हजार रुपये निकाल लिए गए। जबकि शिवकुमार को इसकी जानकारी तक नहीं है। विवेचक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें