फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य विभाग ने छापेमारी कर लिए पांच नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खाद्य पदार्थों में हो रही मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के कई स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान अनियमितताएं मिलने पर उन्हें दूर करने का निर्देश देने के साथ ही संदिग्ध मिले खाद्य पदार्थों के पांच नमूने भी लिए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा है।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में निकली टीम ने शनिवार को मोदहा चौराहा स्थित अर्पित ट्रेडर्स पर छापेमारी की। आवश्यक निर्देश देते हुए संदिग्ध मिले दूध व क्रीम मिल्क पाश्च्युराइज्ड का नमूना लिया। इसके बाद ग्राम कांटे मीरपुर स्थित विक्रमादित्य सिंह की दुकान से मिश्रित दूध, कोटसराय में ओमप्रकाश यादव के यहां से मिश्रित दूध व यहीं के पंच बहादुर से भैंस के दूध का नमूना लिया।
उन्होंने बताया कि प्रतिष्ठानों पर बेहतर साफ-सफाई का निर्देश दिया गया है। मिलावट मिलने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी नंदलाल, बाबूलाल, दिनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें