फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदल निकाले 2.27 लाख

Tue, 22 Dec 2015 10:28 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नाका स्थित एक निजी बैंक एटीएम से महिला खाताधारक का एटीएम कार्ड बदल खाते से दो लाख 27 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़िता ने शिकायत नगर कोतवाली पुलिस को दी है।
विज्ञापन


बीकापुर के शोला गांव निवासी उमा देवी पत्नी सुमित चंद का कहना है कि उनका आईसीआईर्सीआई बैंक में खाता है। इस खाते पर उन्होंने एटीेम कार्ड जारी करवा रखा है।

वह नाका स्थित बैंक के एटीेएम बूथ पर रकम निकालने गई थी। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद एटीएम बूथ के गार्ड से रकम निकासी में मदद हासिल की।

इसी दौरान बूथ पर तैनात सुरक्षा कर्मी ने उनका एटीएम कार्ड बदल लिया। मामले की जानकारी उनको बैंक खाते से हजारों की निकासी होने के बाद हुई।

कई किश्तों में एटीएम कार्ड के सहारे दो लाख 26 हजार 985 रुपये निकाल लिये गये। नगर कोतवाल एचएन मिश्र ने मंगलवार को बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस विवेचना कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें