फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोदाई में मिली देवीमूर्ति की जांच करेगा एएसआई

Sun, 23 Aug 2015 10:38 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी बीकापुर धर्मपाल ने पुरातत्व विभाग के इलाकाई संरक्षा सहायक अधिकारी डीके जायसवाल को दूरभाष पर मूर्ति मिलने की सूचना देते हुए जांच कराने को कहा है।
विज्ञापन


इस बीच एसडीएम और इनायतनगर पुलिस ने रविवार मौके पर जाकर प्राचीन मूर्ति की सुरक्षा सुनिश्चित कराते हुए ऐहतियात के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि शनिवार तहसील क्षेत्र के देवकलीमाफी में स्थित प्राचीन टीले पर मंदिर निर्माण के लिए नींव की खोदाई के दौरान देवी मां की प्रतिमा मिली थी। यह प्रतिमा लगभग तीन फुट ऊंची है।

प्रथम दृष्टया इसे मां दुर्गा की सैकड़ों साल पुरानी मूर्ति माना जा रहा है। प्राचीन मूर्ति मिलने की खबर पर पूरे क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में लोग रविवार को भी यहां पूजा-पाठ करते देखे गए।
विज्ञापन


रविवार को एसडीएम धर्मपाल ने इनायतनगर थानाध्यक्ष व फोर्स के साथ मौके का निरीक्षण किया। एसडीएम ने मूर्ति को सुरक्षित रखने के लिए ग्राम पंचायत के मुखिया को जिम्मेदारी दी।

साथ ही आर्कियोलॉजिकल विभाग के यहां गुलाबबाड़ी कार्यालय में तैनात सहायक संरक्षा अधिकारी डीके जायसवाल को फोन कर जांच कराने को कहा। जिला प्रशासन इस बाबत पत्र भी लिखने जा रहा है।

पुरातत्व विभाग के सहायक संरक्षा अधिकारी डीके जायसवाल ने बताया जिला प्रशासन की ओर रुरुखास में टीले की खोदाई से बरामद देवी प्रतिमा के बाबत जांच के लिए पत्र आना चाहिए।

लेकिन एसडीएम बीकापुर ने फोन पर बता दिया है। अभी मैं बनारस जा रहा हूं। वहां सोमवार को पुरातत्व विभाग के सारनाथ वाराणसी कार्यालय को इसकी सूचना दूंगा। इसके बाद उम्मीद है कि विभाग की टीम रूरूखास जांच करने के  लिए आएगी। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें