फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडबॉल में आराधना व मुस्कान ने जीता कांस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जनपद की आराधना व मुस्कान ने हरियाणा के पंचकुला में आयोजित खेलो इंडिया के चौथे संस्करण में शानदार प्रदर्शन करते हुए हैंडबॉल स्पर्धा में उत्तर प्रदेश के लिए कांस्य पदक अर्जित कर इतिहास रचा। कांस्य पदक प्राप्त करने वाली उत्तर प्रदेश की बालिका हैंडबॉल टीम के प्रशिक्षक अयोध्या के मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज में व्यायाम शिक्षक के पद पर कार्यरत परमेन्द्र सिंह रहे।
विज्ञापन

खेलो इंडिया में पहली बार हैंडबॉल को शामिल किया गया था। जिसमें उत्तर प्रदेश की बालिका टीम ने आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ को पराजित कर यह सफलता प्राप्त की। जिले की हैंडबॉल खिलाड़ी आराधना त्रिपाठी उत्तर प्रदेश टीम की कप्तान रहीं। टीम के प्रशिक्षक परमेंद्र सिंह ने बताया कि यूपी की कप्तान आराधना त्रिपाठी ने कजाखिस्तान में आयोजित यूथ वीमेन एशियन हैंडबॉल चैंपियनशिप में भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था। बताया कि खेलो इंडिया में देश की प्रमुख आठ टीमों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें