अयोध्या। युद्ध क्षेत्र व अन्य संघर्ष के दौरान शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं/माताओं को एकमुश्त आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए वार विडोज एसोसिएशन नई दिल्ली द्वारा आवेदन मांगे जा रहे है।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ले. कर्नल संजीव कुमार ने बताया कि यह लाभ 1947-48 से अब तक हुए युद्ध/संघर्ष में शहीद सैनिक परिवारों के लिए लागू है।
इच्छुक वीरांगनाओं/माताएं जो आवेदन करना चाहती है वे जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से विस्तृत सूचना व आवेदन पत्र का प्रारूप और अभिलेख इत्यादि की जानकारी प्राप्त कर सकती है।
आवेदन वार विडोज एसोसिएशन नई दिल्ली कार्यालय में पहुंचने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर है। उन्होंने बताया कि इस सम्बंध में और अधिक जानकारी उनके कार्यालय से ली जा सकती है।