फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निडर होकर मतदान करने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमतनगर (अयोध्या)। विकासखंड पूराबाजार की ग्राम पंचायत रामपुर में पीस कमेटी की बैठक शनिवार को हुई, जिसमें ग्रामीणों को मतदान प्रतिशत बढ़ाने व निडर होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। बैठक में उप निर्वाचन अधिकारी राम कुमार शुक्ला ने कहा कि आप सभी लोग प्रत्येक मतदाता को मतदान करने के लिए प्रेरित करें, जिससे अधिक से अधिक मतदाता बूथ पर पहुंचकर मतदान करें।
विज्ञापन

थाना पूराकलंदर प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने कहा कि भयमुक्त व निडर होकर मतदान करें, प्रशासन मतदान में गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटने के लिए तैयार है। प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक सूर्यवंशी अंकुर ने कहा कि रामपुर सरधा बूथ पर बीएलओ के साथ घर-घर जाकर मतदाताओं को प्रेरित करके मत प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास जारी है। बैठक में बीएलओ किरन सिंह, स्वतंत्र कुमार, लेखपाल ललित मिश्रा, ओमप्रकाश सिंह, देव नरायण सिंह, चंद्रमौलि सिंह, प्रदीप यादव, मंशाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें