फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनवमी पर राममंदिर में भजन गाने की इच्छा: अनुराधा

विज्ञापन
अयोध्या में रामलला के दर्शन कर बाहर आतीं गायिका अनुराधा पौडवाल। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। मशहूर भजन गायिका अनुराधा पौडवाल सोमवार की देर शाम गोरखपुर जाते समय अयोध्या पहुंची और रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई व हनुमानगढ़ी में भी दर्शन पूजन किया। दर्शन पूजन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए भजन गायिका अनुराधा पौडवाल ने कहा कि पिछली बार जब मैं अयोध्या आई थी तब मैंने प्रार्थना की थी कि रामलला के मंदिर पर बहुत जल्दी निर्णय आ जाए और मैं जल्द से जल्द रामलला के दर्शन के लिए आऊं।
विज्ञापन

अब राममंदिर के हक में फैसला आ गया है और यह मेरी ही नहीं सभी राम भक्तों और भारत वासियों के लिए खुशी की सौगात है। हम भगवान से फिर मन्नत मांग रहे हैं कि अब रामलला के जन्म दिवस पर अपने स्वर उनके समक्ष बैठकर भगवान राम को अर्पण कर सकूं।
अनुराधा पौडवाल ने कहा कि बड़ी बेसब्री के साथ सभी दिव्य-भव्य राममंदिर निर्माण का इंतजार कर रहे हैं। अब राममंदिर बनने पर पुन: दर्शन करने आऊंगी। हाल ही में केरल की एक महिला द्वारा अनुराधा पौडवाल को अपनी मां बताने पर उन्होंने प्रश्न को काटते हुए कहा कि अयोध्या मामले के सामने यह कुछ नहीं है।
विज्ञापन

एनआरसी पर भी कुछ भी बोलने से मना करते हुए अनुराधा पौडवाल ने कहा कि रामलला के पक्ष में फैसला आने का सभी राम भक्तों को इंतजार था और अब खुशी का वक्त है ऐसे में खुशी मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें