अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में व्यवसाय प्रबंध एवं उद्यमिता विभाग के बीबीए अंतिम वर्ष के छात्रों द्वारा रविवार को फ्रेशर एवं फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया।
इसमें प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों का स्वागत किया गया व अंतिम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। बीबीए अंतिम वर्ष की अंशिका तिवारी को मिस फेयरवेल व विनायक देव को मिस्टर फेयरवेल चुना गया।
प्रथम वर्ष के आलोक सिंह को मिस्टर फ्रेशर और प्रीती प्रजापति को मिस फ्रेशर का खिताब मिला। इसके पूर्व छात्रों के चयन के लिए गेम शो, क्विज, नृत्य एवं गायन की अनेक प्रस्तुतियां की गईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ वाणिज्य संकायाध्यक्ष प्रो. हिमांशु शेखर सिंह व पूर्व संकायाध्यक्षप्रो. अशोक शुक्ल ने किया। मंच संचालन अंशिता आशीष, स्मृति पाठक, शिवांश मिश्रा व अभिनव पांडेय द्वारा किया गया।
प्रो. अशोक शुक्ल ने सभागार में ‘बड़ी मस्तानी’ और ‘पान बनारस वाला‘ गाने पर तालियाँ बटोरीं। कार्यक्रम में प्रो.हिमांशु शेखर, प्रो. शैलेंद्र वर्मा, डॉ. निमिष मिश्रा, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. राना रोहित, डॉ. महेंद्र पाल सिंह, डॉ. अंशुमान पाठक, डॉ. दीपा सिंह, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. कविता श्रीवास्तव, डॉ.श्रीश अस्थाना सहित अन्य मौजूद रहे।