फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब जीवनशैली के कारण मधुमेह का शिकार हो रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर के मेडिसिन विभाग में सोमवार को विश्व मधुमेह दिवस के मौके पर जागरूकता गोष्ठी व जांच शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान करीब तीन सौ लोगों के शुगर की निशुल्क जांच की गई और उन्हें मधुमेह के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा व चिकित्सा अधीक्षक डॉ.अरविंद सिंह ने किया।
इसके बाद मरीजों को जागरूक करते हुए मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार ने कहा कि जब शरीर के पैंक्रियास में इंसुलिन की कमी हो जाती है, मतलब कब मात्रा में इंसुलिन पहुंचता है तो खून में ग्लूकोज की मात्रा ज्यादा हो जाती है।
विज्ञापन

मधुमेह की बीमारी अनुवांशिक भी होती है। साथ ही खराब जीवनशैली के कारण लोग इसके शिकार हो जाते हैं। बताया कि मधुमेह के मरीजों को अपने खाने-पीने का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
इन मरीजों का ब्लड शुगर लेवल न तो सामान्य से अधिक होना चाहिए न सामान्य से कम। क्योंकि स्थिति मरीज के लिए खराब हो सकती है और यह जानलेवा साबित हो सकता है।
असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि मधुमेह के मरीजों ज्यादा प्यास लगती है। पेशाब बहुत आती है। भूख बहुत लगती है। वजन कम होता है। कभी-कभी आदमी को दौरा पड़ जाता है, व्यावहारिक बदलाव आ जाते हैं और बेहोशी आ जाती है।
बताया कि ब्लड शुगर अधिक होने पर इसका प्रभाव आंखों पर पड़ता है। यदि लंबे वक्त तक ब्लड शुगर हाई होता है तो आंखों में आगे चलकर लेंस भी लगाना पड़ता है।
मधुमेह के मरीजों में चर्म रोग भी हो जाता है। त्वचा पर प्रभाव पड़ता है। उल्टी, दस्त, घबराहट, गहरी सांस, बेहोशी होने की संभावना रहती है। बताया कि इन मरीजों को सबसे पहले अपने जीवनशैली में परिवर्तन करना चाहिए, खानपान में नियंत्रण करना चाहिए।
हफ्ते में पांच दिन 40 मिनट का व्यायाम करना चाहिए। दो-चार घंटे तक कुर्सी पर बैठे हों तो 10 मिनट कम से कम टहलना चाहिए। खाने में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाएं, ताकि शरीर की इम्युनिटी बढ़े।
विज्ञापन

शुगर चेक करते रहना चाहिए, यदि शुगर बढ़ा हुआ है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। इस मौके पर डॉ. विमलेश वर्मा, डॉ. डेविड समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें