फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी होंगे पास फिर भी जमकर मारी नकल

Sat, 18 Mar 2017 10:30 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
फैजाबाद-मवई शिक्षा क्षेत्र के दुल्लापुर में स्थित प्राथमिक स्कूल में परीक्षा देते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों में शनिवार को परीक्षा शुरू हो गई। परीक्षा के पहले ही दिन तकरीबन सभी शिक्षा क्षेत्रों में अव्यवस्था दिखी। परिषदीय स्कूलों में हाल यह रहा कि परीक्षा में भी छात्र संख्या पूरी नजर नहीं आई। हर किसी को उत्तीर्ण होना है फिर भी हाल यह रहा कि बच्चे गाइड से टीप मारते रहे।
विज्ञापन


कई स्कूलों में सीटिंग प्लान भी नदारद थे। कई स्कूलों में परीक्षार्थी जमीन पर बैठकर परीक्षा देते मिले। कुल नामांकन के सापेक्ष परीक्षा के दिन भी काफी बच्चे अनुपस्थित रहे और गुरु जी ड्यूटी कक्ष से लापता रहे। 

रुदौली, रौजागांव, रामपुरभगन प्रतिनिधि के अनुसार रुदौली के प्रावि. आसुमऊ में कुल नामांकित 81 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 68 बच्चे परीक्षा में सम्मलित हुए। 13 बच्चों ने पहले दिन ही परीक्षा छोड़ दी। पूर्व माध्यमिक विद्यालय भेलसर में श्यामपट्ट पर लिखकर परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन


यहां पर दो शिक्षकों मगरे प्रसाद व राधेश्याम ने तीन कक्षों में परीक्षा कराई। प्राथमिक विद्यालय मुजफ्फरपुर में पंजीकृत 106 छात्रों में 75 ने परीक्षा दी। पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामपुरभगन में पंजीकृत 176 बच्चों में 163 बच्चे परीक्षा देते मिले। मवई व बाबा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व माध्यमिक विद्यालय में गाइड से नकल हुई।

शिक्षक नकल के बाबत पूछने पर कुछ भी बोलने से बचते रहे। प्राथमिक विद्यालय अमीरपुर में तो पता ही नहीं चल रहा था कि यहां पर परीक्षा हो रही है। सभी शिक्षक बाहर घूम रहे थे। प्रधानाध्यपिका आबिदा ने कमरे के  अन्दर जाने पर रोक भी लगा दिया और अभद्र व्यवहार करने पर उतारू हो गयीं।

प्राथमिक स्कूल धनौली पर पंजीकृत 46 में से 37 छात्र उपस्थित थे। यहां पर शीबा रहमान नदारद रही। इंचार्ज प्रधानाध्यापक सत्य प्रकास यादव अकेले परीक्षा करा रहे थे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मवई में पंजीकृत 218 में से 165 बच्चे परीक्षा दे रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें