फैजाबाद में शुक्रवार को जीजीआईसी में बोर्ड की परीक्षा देतीं छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड की परीक्षा में शुक्रवार को संगीत वादन, गृह विज्ञान, अरबी, फारसी, पाली भाषा की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई। दो दिन की परीक्षा के बाद मंडल के पांचों जिलों में कुल 30 हजार 481 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। अनुपस्थिित की संख्या फैजाबाद में सबसे ज्यादा है। यहां पर 8951 परीक्षार्थियों ने एग्जाम छोड़ दिया जिसमें हाईस्कूल के 4868 तथा इंटरमीडिएट के 4083 परीक्षार्थी हैं।
अंबेडकरनगर में 7463 ने परीक्षा छोड़ी जिसमें हाईस्कूल के 4180 तथा इंटर के 3283 हैं। सुल्तानपुर में कुल 7246 परीक्षार्थियों ने एग्जाम छोड़ा, जिसमें हाईस्कूल के 4001 और इंटर के 3245 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
बाराबंकी में कुल अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 4108 है, जिसमें हाई स्कूल के 2884 और इंटर के 1224 परीक्षार्थी हैं। अमेठी में अनुपस्थित की कुल संख्या 2713 है, जिसमें हाई स्कूल के 1590 और इंटर के 1123 हैं।